BREAKING : अडानी प्लांट में मौत… फिर बवाल!

Date:

BREAKING : Death in Adani plant… chaos again!

रायपुर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित अडानी पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया। जैसे ही घटना की खबर फैली, प्लांट में काम करने वाले मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर रात की पाली में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। साथी श्रमिकों का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और शव को हटाने का प्रयास किया।

जैसे ही यह जानकारी अन्य मजदूरों तक पहुंची, सुबह होते-होते हजारों की संख्या में श्रमिक प्लांट गेट पर जमा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

विरोध के दौरान गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और हंगामे के दौरान पुलिस की एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

अचानक भड़के इस विरोध के कारण प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की।

फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related