प्रियंका गांधी के आगमन पर नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। प्रियंका के आगमन पर भाजपा-कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। भरोसे का सम्मेलन में भाग लेने बस्तर आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने सवाल पूछा है। सरोज ने पूछा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका अपनी पार्टी की नेत्री अर्चना गौतम की लड़ाई में उनका साथ क्यों नहीं दे रही हैं? अर्चना के पिता ने प्रियंका के निज सचिव पर एफआइआर दर्ज कराई है।
दरअसल, अर्चना के साथ दुर्व्यवहार की घटना रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई थी। अपने निज सचिव द्वारा किए दुर्व्यवहार पर प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं ? सरोज के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरोज पांडेय को प्रियंका गांधी से सीख लेना चाहिए। प्रियंका हर लड़की की आवाज उठाने की क्षमता रखती हैं। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ एक आदिवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, लेकिन सरोज उस आदिवासी महिला की जगह अपनी पार्टी के नेता पुत्र के साथ खड़ी थीं। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में दुष्कर्म के आरोपित को बचाने के लिए पूरी भाजपा खड़ी हो गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related