Accident: पलभर में उजड़ा परिवार, तीजा मनाने मायके जा रहा था पूरा परिवार, सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग। (Accident) पूरे परिवार के साथ तीजा में मायके जा रही महिला, उसके पति और 6 साल के बच्चे की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।आज सुबह तीजा के त्योहार को मनाने के लिए पत्नी के मायके जा र’हा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डम्फर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पूरा परिवार उजड़ गया।(Accident) हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका अपने पति के साथ कोहका से बेमेतरा तीज पर अपने मायके जा रही थी।  नंदनी रोड खेंदामारा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया है। (Accident हादसे में जान गंवाने वाले पति, पत्नी और बेटे की पहचान अनिल सिंहा 33 वर्ष, पत्नी भारती सिन्हा 28 वर्ष और पुत्र आयुष सिन्हा 6 साल के रूप में हुई। जबकि एक 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related