ACCIDENT NEWS : देर रात सड़क हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर की मौत,राहगीर की हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। एक राहगीर भी गंभीर घायल हो गया है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। ड्राइवर गौरेला से कोयला लेकर वेंकट नगर जा रहा था। तभी लालपुर गांव में स्वागत द्वार से जा टकराया। इसके चलते द्वार ट्रेलर पर गिर गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक, अनूपपुर जाने वाले मार्ग पर मोजर बेयर पावर प्लांट के लिए गौरेला से कोयले की सप्लाई होती है। एक ट्रेलर कोयला लेकर प्लांट जा रहा था। इसी दौरान लालपुर गांव में सागर तालाब के पास अचानक कोयले से लदा हाइड्रोलिक ट्रॉला ऊपर उठ गया। इसके बाद वो सड़क पर बने प्रवेश द्वार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा प्रवेश द्वार ट्रेलर पर आ गिरा, हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और हेल्पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दौरान वहां से निकल रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर कोयला और द्वार के हिस्से बिखर गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related