ACCIDENT IN CG : सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार बनी दुर्घटना का कारण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT IN CG: Two killed, two seriously injured in road accidents, high speed became the reason for the accident

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मदनपुर घाटी में कार खाई में गिरी –

पहली घटना बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर घाटी में हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एसईसीएल कर्मी गणेश प्रजापति (35) और रुद्रेश्वर गोड (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति घायल हो गए, जिनमें से श्यामलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को वाहन से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

स्कूटी और ट्रैक्टर की भिड़ंत –

दूसरी घटना रिसदी-रजगामार मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ओला स्कूटी ट्रैक्टर से टकरा गई। स्कूटी पर चार लोग सवार थे – एक युवक और तीन युवतियां। हादसे में एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है।

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह –

दोनों घटनाओं में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील –

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सतर्कता बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related