Aaj Ka Panchang: 09 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार, भूलकर भी न करें राहु काल में पूजा, जानें राहु काल का समय और आज का पंचांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Aaj Ka Panchang 09 August 2021: पंचांग के अनुसार 09 अगस्त 2021 का दिन बहुत ही उत्तम और शुभ है. आज सावन का तीसरा सोमवार है. इसके साथ ही सिंह राशि में बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है. ग्रहों के राजकुमार आज से सिंह राशि में गोचर करेंगे. आइए जानते हैं, आज का पंचांग-

आज की पूजा (Aaj Ki Puja)
सावन सोमवार (Sawan Somwar 2021)- 09 अगस्त 2021 को श्रावण मास यानी सावन का सोमवार है. सावन में सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि सोमवार के दिन पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक और श्रृंगार करने का विधान है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए. भगवान शिव की पूजा कष्टों को दूर करती है और मनाकामनाएं पूर्ण होती हैं.

आज का राहु काल (Rahu Kaal Today)
पंचांग के अनुसार 09 अगस्त 2021, सोमवार को राहु काल का समय प्रात: 07 बजकर 26 मिनट से आरंभ होगा और प्रात: 09 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगा. राहु काल में पूजा और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं.

09 अगस्त 2021 पंचांग (Panchang 09 August 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: श्रावण
पक्ष: कृष्ण
दिन: रविवार
तिथि: प्रतिपदा – 18:58:26 तक
नक्षत्र: आश्लेषा – 09:50:29 तक
करण: चतुष्पाद – किन्स्तुघ्ना – 07:13:46 तक, बव – 18:58:26 तक
योग: वरियान – 22:13:13 तक
सूर्योदय: 05:46:35 AM
सूर्यास्त: 19:06:16 PM
चन्द्रमा: कर्क राशि – 09:50:29 तक
द्रिक ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 07:26:33 से 09:06:31 तककार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:59:47 से 12:53:05 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 12:53:05 से 13:46:24 तक, 15:33:02 से 16:26:20 तक
कुलिक: 15:33:02 से 16:26:20 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 10:13:09 से 11:06:28 तक
यमघण्ट: 11:59:47 से 12:53:05 तक
कंटक: 08:26:32 से 09:19:50 तक
यमगण्ड: 10:46:28 से 12:26:26 तक
गुलिक काल: 14:06:24 से 15:46:21 तक

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related