A TRIBUE : पूर्व मुख्यमंत्री ने राजधानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी व सीएम बघेल ने व्यक्त की संवेदना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व ओड़िशा के दो बार के मुख्यमंत्री (Former Chief minister of Odisha) रहे हेमानंद बिस्वाल (Hemananda Biswal) का शुक्रवार को निधन हो गया है। 83 वर्षीय वयोवृद्ध कांग्रेस नेता बिस्वाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी बिस्वाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट में लिखा, ”ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल जी (Hemananda Biswal) के निधन से व्यथित हूं। वे कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और लोगों के बीच खूब काम किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।”कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल (Hemananda Biswal) के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें पार्टी का कद्दावर नेता बताया। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”हेमानंद बिस्वाल जी के परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। वह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे और उन्हें एक महान आदिवासी नेता (first Tribal chief Minister of Odisha) के रूप में याद किया जाएगा।”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमानंद बिस्वाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यूं चले जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। वे पार्टी के मार्गदर्शकों में थे, उनके अनुभव से पार्टी को काफी मजबूती मिल रही थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related