कांग्रेस के नेता पर प्रताड़ना और दहेज के गंभीर आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

Date:

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के नेता डॉ.महेंद्र सिंह चौहान की दूसरी पत्नी शिखा सिंह ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया। शिखा सिंह ने सालों पहले आईएएस पति को तलाक देकर 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी की थी.

 

क्या है पूरा मामला?

मामला राजधानी के हबीबगंज थाने का है. कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान (65) और पत्नी शिखा सिंह (45) की लव मैरिज किया था। अब शिखा सिंह ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। शिखा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं।

शिखा सिंह की शादी पहले एक आईएएस अफसर से हुई थी। साल 2007 में आईएएस अधिकारी से शादी हुई थी।लेकिन शिखा सिंह ने तलाक देकर 20 साल बड़े नेता महेंद्र सिंह चौहान से शादी की। शादी के शुरआत में तो सब ठीक पर कुछ समय बाद सब बदला गया।

आरोप है महेंद्र सिंह ने जूस में जहर डालकर शिखा को पिलाया था ,जूस पीने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गयी।जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने बताया, जूस में जहर था। इतना ही नहीं महेंद्र ने ही आईएएस पति से तलाक लेने के लिए दबाव बनाया। वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं।पति के पास दो बन्दूक भी है।

शिखा का कहना है महेंद्र की पहली पत्नी ने भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।उसके पास पति महेंद्र के खिलाफ कई ऑडियो और वीडियो क्लिप्स भी हैं।

दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ने आरोपों को गलत बताया है।कांग्रेस नेता का कहना है शिखा उन्हें 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही हैं।उन्होंने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। वो उसे तलाक दे रहे हैं इसलिए यह सब कर रही हैं।

वही इस मामले को लेकर भोपाल पुलिस का कहना है, “एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सिविल जज में रतनपुर की अपूर्वा मरकाम का चयन

रतनपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल...

Bilaspur High Court: आपराधिक प्रकरण और विभागीय जांच एक साथ-साथ नहीं ,कांस्टेबल की याचिका पर HC का फैसला

  बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में...

भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का फुंका पुतला

बस्तर: AI समिट में कांग्रेसियों कार्यताओं द्वारा किए गए...