कपड़ा दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग,आपसपास के घरों को कराया गया खाली, दमकल की टीम आग पर काबू पाने कर रही प्रयास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। महासमुंद जिला के सरायपाली में स्थि​त राधे कपड़ा बाजार के गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग इतना भयानक हो गया कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे सारे कपड़े जलकर राख हो गये है। उधर गोदाम में लगी भीषण आग की लपटे से आस पड़ोस के क्षेत्र में आग फैलने के डर से मकानों को खाली करा दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा इस आग पर काफी हद तक काबू पाने का प्रयास जारी है। उधर इस घटना के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक सरायपाली थाना क्षेत्र की ये घटना है। सरायपाली क्षेत्र में हुए इस भीषण आग की घटना के बाद फौरन दमकल की टीम को घटना की जानकारी दी गयी। बताया जा रहा है कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, इतनी देर में आग भीषण रूप ले चुका था। देखते ही देखते कपड़ा गोदाम में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गये। आग की लपटे इतनी भयंकर थी कि आसपास के क्षेत्र में आग फैलने लगी।

CG NEWS: जिसके बाद आसपास के क्षेत्र के मकानों को खाली कराया गया। बताया जा रहा है कि घंटो की मशक्कत के बाद भी दमकल की टीम आग पर काबू नही पा सकी। जिसके बाद मौके पर और भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नही हो सका है कि कपड़ा के गोदाम में आग कैसे लगी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related