दुर्ग से लेकर पटना के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन

Date:

रायपुर। रेलवे बोर्ड ने होली को देखते हुए दुर्ग से लेकर पटना के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जो दुर्ग से पटना और पटना से दुर्ग के बीच मात्र एक ही फेरा लगाएगी। जानकारी के मुताबिक रेलवे में त्यौहार के मौके पर काफी भीड़ चल रही है। सबसे अधिक भीड़ दुर्ग-बिलासपुर और गया-पटना के बीच चलने वाली ट्रेनों में हो रही है।
इस भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिये चलाई जायेगी। दुर्ग से यह ट्रेन 08793 नंम्बर के साथ और पटना से 08794 नम्बर के साथ चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर/एसएलआरडी, 4 सामान्य, 12 स्लीपर, 2 एसी-थ्री सहित कुल 20 कोच होंगे।

दुर्ग से पटना के लिए चलने वाली होली स्पेशल 6 मार्च सोमवार को दोपहर 15 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह पटना से 08794 पटना-दुर्ग 9 मार्च गुरुवार को 19.10 बजे छुटेगी और अगले दिन 10 मार्च को 21 बजे पहुंचेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...