दिल दहला देने वाली घटना: गैस सिलेंडर फटने से 60 घर जलकर राख… आधा दर्जन लोग झुलसे, तीन बच्चे की तलाश जारी

Date:

 बगहा। भितहा थाना क्षेत्र के डीही पकड़ी पंचायत के बलुआड़वा राजबंशी टोला में शनिवार की देर शाम गैस सिलेंडर के रिसाव व फटने से लगी आग लगने से 60 से अधिक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में दर्जनों बकरियां सहित अन्य मवेशी की मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान आधा दर्जन ग्रामीणों का हाथ पैर झुलस गया है। तीन बच्चे लापता हैं।

अचानक लगी भयंकर आग

स्थानीय मुखिया जितेंद्र बैठा ने बताया कि गांव के किसी घर में खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। कुछ देर बाद वह फट गया। जिससे गांव में आग फैल गई।

आग फैलने के बाद लगातार अन्य घरों में रखे गैस सिलेंडर फटने लगे। जहां आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

इस अग्निकांड में 60 से अधिक घर जले हैं। कपड़ा अनाज सहित व अन्य सामान जल कर राख हो गया।

मुखिया ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सीमावर्ती यूपी से भी दमकल के साथ पुलिस टीम पहुंची। सरपंच पति रामाशंकर यादव ने बताया कि इस अग्निकांड में ग्रामीणों का बहुत नुकसान हुआ है।

सब कुछ जल कर राख हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस टीम लगी हुई है।

इन लोगों की जलीं झोपड़ियां

सुदर्शन यादव, विनोद यादव, बिंदा यादव, पुजारी यादव, रामानन्द यादव, योगेंद्र तिवारी, रामाशंकर तिवारी, पहवारी यादव, सतेंद्र तिवारी, श्रीकांत यादव, हरख यादव,भरथ यादव , जंगली यादव, विश्वनाथ यादव, नन्हू यादव, इस्लामी खातून, रईस मिया, जहीर मिया, किताब मिया, अकबर मिया, बेचू यादव, श्री यादव आदि शामिल हैं।

अगलगी में 60 से अधिक घर जलने की सूचना मिली है। मौके पर राजस्व कर्मचारियों को भेजा गया है। सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।-मनोरंजन शुक्ला, सीओ भितहा

क्या बोले विधायक?

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अग्निपीड़ित परिवार को सभी सहायता मुहैया कराया जाए।-धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू, विधायक, वाल्मीकिनगर

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related