मुंबई में यात्रियों भरी नाव समुद्र में पलटी: हादसे में 13 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक यात्रियों के भरी नाव की टक्कर बीच समुद्र में नेवी के स्पीड बोट से हो गई। टक्कर के बाद यात्रियों से भरी नाव समुद्र में ही पलट गई। इस हादसे में 13 लोगों की जान गई है। वहीं, रेस्क्यू का काम जारी है।

सीएम फडणवीस ने दी जानकारी

मुंबई में हुए इस हादसे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “मुंबई के पास बुचर द्वीप पर दोपहर करीब 3.55 बजे नौसेना की एक नाव ‘नीलकमल’ यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के अनुसार 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। 13 मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर की मदद से नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह मिलेगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी.।”

राहत और बचाव कार्य जारी

बता दें कि घटना के तुरंत बाद नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। नौसेना, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए), तटरक्षक बल, येलो गेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछुआरों की मदद से लोगों को बचाने का प्रयास किया गया।

अधिकारियों ने क्या कहा?

भारतीय नौसेना के अधिकारी ने इस हादसे पर बयान जारी किया और कहा कि मुंबई तट के पास हुए इस हादसे में 10 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा तब हुआ जब समुद्र में परीक्षण के दौर से गुज़र रहा नौसेना का एक स्पीड-क्राफ्ट अनियंत्रित होकर नौका से जा टकराया।

अधिकारी ने बताया कि नौसेना की इस नाव का इंजन हाल ही में बदला गया था और नए इंजन का परीक्षण किया जा रहा था। इंजन पूरी तरह से फंस गया और नाव अनियंत्रित होकर नीलकमल नामक नौका से जा टकराई। नौसेना की इस नाव पर 6 लोग सवार थे, जिनमें 2 नौसैनिक और इंजन सप्लाई करने वाली कंपनी के 4 सदस्य शामिल थे। नौका पर 80 वयस्क यात्री और पाँच चालक दल के सदस्य सवार थे। नौका पर मौजूद बच्चों की संख्या का पता लगाया जा रहा है, क्योंकि उन्हें टिकट नहीं दिए गए थे। तलाशी अभियान जारी है।

सीएम ने लिया संज्ञान

मुंबई में हुए इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही नीलकमल नामक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। नौसेना, तटरक्षक, बंदरगाह और पुलिस की टीमों की नावें तुरंत सहायता के लिए भेज दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि हम जिला और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और सौभाग्य से, अधिकांश नागरिकों को बचा लिया गया है। हालांकि, बचाव अभियान अभी भी जारी है। बचाव अभियान के लिए सभी आवश्यक मशीनरी तैनात करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिए गए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related