केन्द्रीय मंत्री पटेल कहते हैं कांग्रेस सरकार दिवालिया बना रही,कांग्रेस ने कहा यही भाजपा का असली चेहरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खैरागढ़ के चुनावी रण पर जुबानी जंग
रायपुर।
 खैरागढ़ में अब मतदान की तारीख नजदीक आते आते जुबानी जंग भी तेज होने लगे हैं। भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक  बनाकर लोधी मतदाताओं को लुभाने भेजे गए केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा धान खरीदी के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस उसे 2500 से 2800 रुपए कर रही है। पहले तो जो रुपए केंद्र ने भेजे हैं, उसका सही इस्तेमाल करे। कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस दिवालिया करने पर आमादा है। राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, लेकिन थाली खाली है। कांग्रेस ने भी इस पर पलटवार किया है। क्या किसानों को ज्यादा पैसा देना दिवालियापन है? मंत्री भाजपा की असली किसान विरोधी चेहरा दिखा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार गांव गरीब व किसान की सरकार है भाजपा को केवल अमीरजादे पसंद हैं।
खैरागढ़ के अमलीडीह में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र ने जल शक्ति मिशन में 1431 करोड़ रुपए दिए, लेकिन जनता पर उसकी छीटें तक नहीं पड़ी। कहा कि हम तो चौकीदार हैं।  पिछले साढ़े 3 सालों में कांग्रेस ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया, जिससे हर बार वह यहां वोट मांग पाए। खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा साढ़े 3 सालों में उन्हें किसने रोका था, यह जवाब उन्हें देना चाहिए। खैरागढ़ को जिला बनना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने भयभीत होकर घोषणा की है।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री का बयान विवादित और किसान विरोधी है। उन्होंने कहा है कि किसानों को 2800 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य देकर भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को दिवालिया बना रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया कि भाजपा ये सोचती है कि किसानों को ज्यादा पैसा देना प्रदेश को दिवालिया करना है। इसीलिए डॉ रमन सिंह की सरकार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की। कांग्रेस ने कहा कि 300 रुपये धान बोनस रमन सिंह सरकार ने नहीं दिया। दो साल का बोनस खा गए। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। खाद के दाम बढ़ा दिए। भाजपा कितनी बड़ी किसान विरोधी है ये बात प्रहलाद पटेल ने कह कर भाजपाई मानसिकता को उजागर कर दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related