केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल बोले-राज्य को दिवालिया करने पर आमादा;1431 करोड़ दिए, लेकिन जनता पर छींटे तक नहीं पड़े

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

​​​​​​​राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस दिवालिया करने पर आमादा है। राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, लेकिन थाली खाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जल शक्ति मिशन में 1431 करोड़ रुपए दिए, लेकिन जनता पर उसकी छीटें तक नहीं पड़ी। केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय चुनावी दौरे पर खैरागढ़ में जनसभाएं कर रहे हैं।

खैरागढ़ के अमलीडीह में BJP उम्मीदवार के समर्थन में हुई सभा के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मीडिया से बात की। कहा कि हम तो चौकीदार हैं। कांग्रेस का पाखंड बेनकाब करना यह ज्यादा जरूरी है। पिछले साढ़े 3 सालों में कांग्रेस ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया, जिससे हर बार वह यहां वोट मांग पाए। मैं मानता हूं कि राज्य सरकार कि जो विफलता है उस का पैमाना तय होगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के बारे में कहा कि वह बहुत अच्छे हैं।

कांग्रेस ने डरकर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की

खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा के के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा साढ़े 3 सालों में उन्हें किसने रोका था, यह जवाब उन्हें देना चाहिए। खैरागढ़ को जिला बनना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने भयभीत होकर घोषणा की है। वहीं धान खरीदी को लेकर बोले कि लगता है कि राज्य को दिवालिया करने पर कांग्रेस आमादा है। साथ ही कहा कि वह पार्टी के आभारी हैं जो उनको स्टार प्रचारक बनाकर यहां भेजा गया है। अब उनकी दो सभाएं और होनी हैं।

केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल BJP प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में जनसंपर्क के लिए दो दिन के चुनावी दौरे पर खैरागढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी 6 जनसभाएं करेंगे। अभी पिपरिया में जनसंपर्क करेंगे और शाम 4 बजे छुईखदान के उदयपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे राहुद में जनसभा करेंगे। फिर दोपहर 1 बजे भोरमपुरकला में जनसंपर्क, शाम 4 बजे जलबांधा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रायपुर पहुंचेंगे।

राजा देवव्रत के अपमान का बदला लेना है

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जनता को राजा देवव्रत सिंह के अपमान का बदला लेना है। उनकी मृत्यु पर यहां चुनाव हो रहा है। उनको कांग्रेस से निकलवाने वाले और अपमान करने वाले भूपेश बघेल की सरकार है। उन्होंने BJP प्रत्याशी को जिताने की अपील है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related