हड़ताली वन कर्मियों के मांगों के समर्थन में बीजेपी… पूर्व सांसद के नेतृत्व में पहुंचे धरना स्थल..देखे खबर

Date:

जगदलपुर विगत कई दिनों से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल में बैठे वन कर्मियों के समर्थन में आज बस्तर भाजपा ने समर्थन देते हुए बीजेपी के जनप्रतिनिधियों पूर्व सांसद दिनेश कश्यप डॉ सुभाउ कश्यप,जिलाध्यक्ष रूप सिंग मंडावी,योगेंद्र पांडे ,रामाश्रय सिंग ने धरना स्थल पहुंच कर उन्हे उनकी मांगों का समर्थन किया ।

वन कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया एवं राज्यपाल महोदय को इस संबंध में लेटर लिखने की बात कही। वन कर्मचारी संघ जिला बस्तर के जिला संरक्षक अमित कुमार झा एवं बस्तर जिला के समस्त पदाधिकारी गण सदस्यों के द्वारा बीजेपी को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा ।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के जंगल जल रहे हैं जिससे वनों को कीमती संपदाओं का नुकसान हो रहा है ,वनोपज जल रहे हैं जो कि बस्तर में आजीविका के बड़े साधन हैं ,सरकार को तुरंत वन कर्मियों की मांगों को पूरी कर जंगल को वनों की आग से बचाए ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related