भारत में मजबूत लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी- मंत्री नितिन गडकरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारत में मजबूत लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है यह बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पुणे के एक कार्यक्रम में कहा। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने उनके इस बयान की सराहना की है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह कहने की अपील भी की है कि वे केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विपक्ष व लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश न करें।

नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो। नितिन गडकरी के अनुसार, लोकतंत्र दो पहियों की गाड़ी के समान होता है। इसका एक पहिया सत्तारूढ़ दल, तो दूसरा विपक्ष होता है। मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष भी जरूरी होता है।

इस मौके पर नितिन गडकरी ने इसी कड़ी में कांग्रेस की कमजोरी के कारण उभर रहे क्षेत्रीय दलों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि जैसे-जैसे कांग्रेस कमजोर होती जा रही है, क्षेत्रीय पार्टियां उसकी जगह लेती जा रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

कांग्रेस नेता सावंत ने कहा कि मैं निनित गडकरी की भावनाओं की प्रशंसा करता हूं। लेकिन उन्हें अपने नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन प्रयासों के बारे में भी बात करनी चाहिए, जिसके तहत केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

इस मौके पर सावंत ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय भी असहाय दिखाई दे रहा है। उनके मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके गैर-भाजपा सरकारों को परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पिछले आठ वर्ष से जो राजनीति हो रही है, वैसी पहले कभी देखी नहीं गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related