दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस

Date:

रायपुर। आज रायपुर स्थित प्रेस क्लब में पूर्व विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने देवव्रत सिंह की पूर्व तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी पर आरोप लगाया कि वे देवव्रत सिंह से तलाक के पश्चात हिमाचल प्रदेश निवासी नितिन पंत नामक व्यक्ति से विवाह कर रही हैं और वे अपने गुंडो से खैरागढ़ महल पर हमले करवा रही है और अब जब बच्चे बालिक होने वाले हैं तो उन्हें वे अपनाना चाहती है। ये सब वो अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही हैं और जनता को भी स्वयं को स्व.देवव्रत सिंह की पत्नी बता कर गुमराह कर रही है।

विभा सिंह ने बताया कि पद्मा देवी को कुर्सी की भूख बहुत ज़्यादा है जिसके कारण वो पहले भी राजा साहब से लड़कर झगड़ कर विधायक चुनाव लड़ी और 25 हजार वोटो से हारी थी, और राजा साहब का राजनीतिक जीवन तबाह कर दिया था तलाक के बाद भी वे बच्चो का इस्तेमाल कर रही थी और जब उन्होंने स्व.देवव्रत सिंह से तलाक ले लिया और तलाक के एवज में 11करोड़ रुपए ले लिए तो किस हक से वो खैरागढ़ आ कर रह रही है और बच्चो पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रही हैं और खैरागढ़ से दावेदारी कर रही हैं और बच्चों को वोट मांगने के लिए गली-गली घूम रही हैं ।विभा सिंह ने मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई की पहले भी बच्चों को संपत्ति के लिए इस्तेमाल किया गया और अब फिर बच्चों को राजनीति और संपत्ति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जनता से अपील की कि जनता सच्चाई को सामने लाए कि पद्मा देवी पद्मा नितिन पंत हैं और उनका स्व. देवव्रत सिंह से कोई लेना देना नही है और मीडिया भी इसे जनता तक पहुंचाए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACID ATTACK: नाबालिग पर एसिड अटैक, हालत गंभीर! 

CG Acid Attack: Acid Attack on Minor; Condition Critical! CG...

RAIPUR MURDER CASE : जीजा बना जल्लाद!

RAIPUR MURDER CASE : Brother-in-law turns executioner! रायपुर. रायपुर से...

RAIPUR PETROL CRISIS : 15 से ज्यादा पेट्रोल पंप सूखे…

RAIPUR PETROL CRISIS : More than 15 petrol pumps...