Punjab Election Result: नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हारे, भगवंत मान ने कहा- एक साथ मिलकर करेंगे सेवा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

चंडीगढ़। पंजाब में बड़ा उलटफेर हुआ है. नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं. सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे और सीएम पद की रेस में भी बने रहे थे. अमृतसर ईस्ट में आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर की जीत हुई है, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया की हार हुई है. पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं, साथ ही सुखबीर बादल ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है.

हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे

जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे, जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे. पंजाब पहले महलों से चलता था, अब पंजाब गांवों से ही चलेगा. जितने बड़े नाम थे, सब हार रहे हैं. हमने लिखकर दिया था चन्नी साहब हार रहे हैं, वो हो गया है.

बेरोजगारी को दूर करने के लिए चलेगी पहली कलम

भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमारी पहली कलम बेरोजगारी को दूर करने के लिए चलेगी. हमें युवाओं को रोजगार देना है. आप मेरे ऊपर यकीन रखें, आपको एक महीने में ही अंतर नज़र आने लगेगा. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, सिर्फ भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगेगी.

भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह राजभवन नहीं बल्कि खटकर कलां में शपथ लेंगे. बता दें कि खटकर कलां शहीद ए आजम भगत सिंह का गृह जिला है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related