Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022 LIVE: यूपी में बीजेपी आगे, मथुरा से योगी के मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों की आज मतगणना हो रही है। आज सभी 403 सीटों के नतीजे आने जा रहे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी दोबारा सत्ता हासिल करने का इरादा ठानकर मैदान में उतरी थी। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा पूरे चुनाव के दौरान करते रहे। कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी के हाथ में है।

-बीजेपी गठबंधन 87, सपा 36, बीएसपी के 4 उम्मीदवार, कांग्रेस 4 और अन्य 1 सीट पर आगे।

-मथुरा से योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे।

-जसवंतनगर सीट से सपा के शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। शिवपाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा हैं।

-लखीमपुर खीरी की 4 सीटों पर बीजेपी फिलहाल आगे चल रही है।

-जेवर सीट से बीजेपी के धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।

-महाराजपुर सीट से बीजेपी के सतीश महाना आगे।

-कुण्डा सीट से रघुराज प्रताप सिंह आगे।

-सिराथू सीट से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।

-गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।

-भगवंतनगर सीट से बीजेपी फिलहाल आगे।

-अमेठी से बीजेपी के संजय सिंह आगे चल रहे हैं।

-प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस की आराधना मिश्रा आगे। नोएडा से बीजेपी के पंकज सिंह फिलहाल आगे।

-आगरा से बीजेपी की बेबी रानी मौर्य आगे।

-सरधना से बीजेपी के संगीत सोम आगे।

-25 सीटों के रुझान में 15 पर बीजेपी गठबंधन आगे। सपा गठबंधन 8 और बीएसपी 2 सीट पर आगे।

-यूपी में 13 सीट पर बीजेपी, 6 पर सपा और 2 पर बीएसपी आगे।

-यूपी में 11 पर बीजेपी, 4 पर सपा और 1 पर बीएसपी आगे।

-यूपी में फिलहाल 10 सीटों पर बीजेपी  गठबंधन और 3 सीट पर सपा प्रत्याशी आगे।

-5 सीटों पर बीजेपी और 1 पर सपा आगे।

-सहारनपुर के रामपुर मनिहारन से बीजेपी के देवेंद्र कुमार आगे।

-यूपी की दो और सीटों पर बीजेपी आगे। कुल 3 सीटों पर अभी बीजेपी आगे है।

-पहला रुझान आया। फिरोजाबाद की शिकोहाबाद से बीजेपी के ओमप्रकाश वर्मा आगे चल रहे हैं।

-यूपी विधानसभा की 403 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट गिने जा रहे हैं।

-योगी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत से आने वाली है।

-37 साल से यूपी में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बनी है। साल 1985 में कांग्रेस लगातार दूसरी बार यहां चुनाव जीती थी।

-सबसे पहले पोस्टल बैलट और सर्विस वोट की गिनती होगी। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी।

-वोटों की गिनती के लिए सभी 75 जिलों में 84 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 5 काउंटिंग सेंटर आगरा में हैं।

-ये तस्वीरें वाराणसी की हैं। यहां मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

-यूपी विधानसभा के लिए 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी के अलावा 3 और 7 मार्च को 7 दौर में वोटिंग हुई थी।

-पिछली बार बीजेपी को 312 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि, सपा को 54, बीएसपी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं।

-पिछली बार बीजेपी के सहयोगी दलों, अपना दल (एस) को 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 4 सीटें मिली थी। इस बार सुभासपा ने सपा से गठजोड़ किया है। जबकि, निषाद पार्टी बीजेपी के साथ चुनाव लड़ी है।

-पिछली बार यूपी में करीब 61 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार मतदान का प्रतिशत 60.31 फीसदी रहा है। यानी करीब 1 फीसदी कम वोट पड़े हैं।

-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं भी हैं।

-आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है।

-योगी ने गोरखपुर शहर सीट और अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related