Crime: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद मुख्य वजह, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा, भारी संख्या में फोर्स की तैनाती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कानपुर। यूपी के कानपुर देहात में जमीन विवाद को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया. मामला बिगड़ने न इसलिए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. मामला कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे का है.

जानकारी के मुताबिक देर रात यहां एक विवादित जमीन पर कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे थे. इसकी भनक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के बेटे (भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष) अंबरेश तिवारी को लग गई. वो कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गए. निर्माण कार्य का विरोध करने लगे. तो दंबगों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. उसके दोस्तों ने भागकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची. फिर तुरंत घरवालों को इसकी सूचना दी गई।  परिजन आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान अंबरेश लहूलुहान मिला तो परिजन उसे पुखरायां सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भाजपा नेता के बेटे की मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

थाने पर जमकर हुआ हंगामा

इसके बाद हत्या से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके साथ ही तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. उधर, दबंग घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related