विधानसभा सत्र के लिए अब तक 12 सौ सवाल, हंगामेदार होगा बजट सत्र

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का 13वां सत्र का 7 मार्च से शुरू हो रहा है। सत्र के लिए अब तक विधायकों ने सरकार से जानकारी के लिए 12 सौ सवाल लगाए हैं। सत्र के दौरान 11 मार्च को बजट पेश होने की संभावना है।राज्यपाल अभिभाषण के साथ शुरू होगा बजट सत्र

राज्यपाल अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठक होंगी। अ​ब तक कुल 12 सौ सवाल लगाए जा चुके हैं। इनमें से 537 तारांकित, 494 अतारंकित सवाल ऑनलाइन लगाए गए हैं, वहीं 89 तारांकित और 80 अतारांकित सवाल ऑफलाइन लगाए गए हैं।

सत्र के दौरान आधा दर्जन से अधिक विधेयक भी पेश होंगे। इसके अलावा मदनवाड़ा, ताड़मेटला न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट भी विधानसभा में पेश की जा सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related