Raipur: धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने रायपुर पहुंचे संत सद्गुरु रितेश्वर महाराज, हिजाब विवाद पर दिया बयान, बोले- देश एक है तो संविधान भी एक होना चाहिए

Date:

रायपुर।  आनंदम धाम ट्रस्ट वृंदावन के संत सद्गुरु रितेश्वर महाराज धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने हिजाब विवाद, शराबबंदी और धर्म संसद पर बयान दिया। उन्होंने हिजाब विवाद पर कहा कि  देश एक है तो संविधान भी एक होना चाहिए। संविधान कहे कि शैक्षणिक संस्थान तय करेंगे क्या पहना है तो मानना पड़ेगा, संविधान कहे धर्म से जुड़े कपड़े स्कूल में पहने तो मानना होगा। संत ने कहा कि केंद्र सरकार के पास ये मामला है चाहें तो संसद में कानून बनाकर नियम तय कर दें, विवाद खत्म हो जाएगा।

धर्मसंसद पर रितेश्वर महाराज ने कहा कि धर्म की परिभाषा कर्म से है। धर्म संसद से लोगांे का सांस्कृतिक और धार्मिक विकास होगा। अधार्मिक कृत्य का विरोध करेंगे, धर्म संसद में अमार्यादित भाषा का मैं विरोधी हूं, मगर जिस व्यक्ति ने ऐसा किया उसको सजा देनी है, संविधान में इसके लिए नियम हैं। मगर पूरे संत समुदाय को उसका दोष देना उचित नहीं।

शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि रकार ने शराबबंदी का वादा किया था। अब तक पूरा नहीं हुआ, सरकारें कहती हैं कि शराब से पैसा आता है इससे विकास होता है। ऐसे विकास की क्या जरूरत जिससे हजारों घर बर्बाद हो रहें हों । हजारों बच्चों का भविष्य बिगड़ रहा हो बीमारियां फैल रही हों, मौतें हो रही हों। शराबबंदी होनी चाहिए, जनता भी इसे अपना समर्थन देगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related