CG News: युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिक से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Date:

भिलाई: दुर्ग पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी सागर वाकोडे को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था। इसके बाद शादी का झूठा वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 366ए, 376 और 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी किसी को कुछ बताए बिना रात में कहीं चली गई है। पुलिस ने शिकायत बाद गुम इंशान दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की। परिजनों ने आशंका जताई है कि बिलासपुर मगरपारा निवासी सागर वाकोडे (19 साल) को लड़की के साथ कई बार देखा गया है। वही उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने लड़की और लड़के दोनों की तलाश के लिए मुखबिर को एक्टिव किया। लगातार पताशाजी के दौरान 28 जनवरी को मुखबिरी से सूचना मिली कि आरोपी को बिलासपुर में देखा गया है। इस पर मोहन नगर पुलिस की एक टीम बिलासपुर पहुंची और घेराबंदी करके आरोपी सागर वाकोडे सिविल लाइन बिलासपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से नाबालिग लड़की को भी बरामद किया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के बयान में नाबालिग किशोरी ने बताया कि आरोपी सागर वाकोडे से उसकी जान पहचान थी। इसके बाद उसने उसको झूठे प्यार का दिखावा किया और शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह उसे रात में अपने साथ भगाकर बिलासपुर ले गया। वहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related