UP Assembly Election 2022: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 37 महिलाओं को टिकट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर बुधवार को 89 कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट (third list of congress candidates) जारी हो चुकी है। इनमें 37 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। चित्रकूट से निर्मला भारती और जहानाबाद से कमला प्रजापति को कांग्रेस ने टिकट दिया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की तीसरी सूची में भी पहली और दूसरी सूची की तरह महिलाओं को करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए तीसरी सूची में जिन लोगों को टिकट दिया गया है, उनकी औसत उम्र 43 साल है। वहीं महिलाओं की औसत उम्र 41 साल हैं। पुरुषों की औसत उम्र 45 साल है। इसमें 37 महिलाएं और 52 पुरुष उम्मीदवार हैं। जातीय आधार पर सामान्य वर्ग के 27, मुस्लिम 21, ओबीसी 23, एससी 18 हैं। इसमें सामान्य वर्ग में भूमिहार एक, ब्राह्मण 13, कायस्थ एक, राजपूत 11, वैश्य एक हैं।18 टिकट एसससी वर्ग को

इसके अलावा इस लिस्ट में कुल 23 ओबीसी को भी टिकट दिया गया है। जिसमें सात कुर्मी, तीन यादव, दो लोध राजपूत, दो निषाद , दो सैनी हैं। इसके अलावा जाट, कंबोज, कुश्वाहा, लोधी, पाल, प्रजापति, शाक्य को एक-एक टिकट दिया गया है। वहीं, 18 एससी को टिकट दिया गया है। इसमें दो धोबी, 9 जाटव,  दो कोरी, तीन पासी, संखवार और वाल्मीकि को एक-एक टिकट दिया गया है।

तीनों लिस्ट मिलाकर अब 103 महिलाएं

बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश चुनाव (Uttar Pradesh Elections) के लिए दूसरी सूची जारी की थी। उसमें 41 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था, जिसमें से 16 महिलाएं थीं। कांग्रेस की पहली सूची 13 जनवरी को जारी की थी। उसमें 125 उम्मीदवारों में से 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। यानी हर लिस्ट में कांग्रेस अपने कहे मुताबिक करीब 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दे रही है।अब तक कुल 225 उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 255 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जिसमें कुल 103 महिलाएं हैं। कांग्रेस की तीसरी सूची के मुताबिक, बेहट से पूनम काम्बोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी और हाथरस से सरोज देवी को टिकट दिया गया है। इनके अलावा कई और महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related