भूलकर भी ये लोग न करें लहसुन का अधिक सेवन, बढ़ जाएगी दिक्कत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारतीय रसोई में लहसुन का होना जरूरी माना जाना जाता है। नॉर्मल रेसिपी से लेकर मसालेदार रेसिपी में अगर लहसुन नहीं हैं तो उसका स्वाद फीका लगने लगता है। लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ विभिन्न तरह के पकवानों को बनाने में ही नहीं किया जाता है बल्कि कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है।

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके कारण ठंड में इसका सेवन अधिक मात्रा में लोग करने लगते हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए लहसुन का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है?

आयुर्वेद में कहा जाता है कि सुबह के समय लहसुन की कुछ कच्ची कली का सेवन करने से आप कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। लेकिन कई बार यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए किन लोगों से लिए हानिकारक साबित हो सकता है लहसुन।

खून को करें पतला
बहुत अधिक लहसुन खाने के सबसे गंभीर दुष्प्रभावों में से एक रक्तस्राव होना यानी अगर आपकी किसी भी तरह की सर्जरी हुई हैं या फिर आप ब्लड थिनर ले रहे हैं तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि लहसुन में एंटीथ्रॉम्बोटिक गुण होते हैं, जिसका अर्थ है कि यह रक्त के थक्कों को बनने से रोक सकता है। इसलिए अगर आप किसी ऐसी अवस्था से गुजर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

एसिडिटी की समस्या
अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग या पेट दर्द की समस्या हैं तो उसे लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें फ्रुक्टेन नामक तत्व पाया जाता है। ऐसे में जब लोग उच्च फ्रुक्टेन भोजन खाते हैं, तो यह छोटी आंत में पूरी तरह से अवशोषित नहीं होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है।

हार्ट बर्न
अगर आप गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) से पीड़ित हैं, तो आपको लहसुन का सेवन करने से पहले विचार करना चाहिए। गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग में पेट का एसिड वापस फूड पाइप में जमा होने लगता है, जिसके कारण इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही हार्ट बर्न की समस्या भी हो जाती हैं। इसलिए अगर आप इस रोग में लहसुन का सेवन करेंगे तो आपकी बीमारी और भी अधिक बढ़ सकती हैं।

लो ब्लड प्रेशर
आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं। उनके लिए सुबह के समय 1-2 कली लहसुन का खाना फायदेमंद है। वहीं इसके उल्टा जिन लोगों को लो बीपी की समस्या हैं वो लहसुन का सेवन करने से बचें। क्योंकि इससे आपका ब्लड फ्लो और धीमा हो जाएगा, जिससे ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा कम हो जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related