बेटी के साथ कथित छेड़छाड़ से गुस्साए पति-पत्नी ने की 70 साल के बुजुर्ग नौकर की हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ (Molestation) के आरोप में एक बुजुर्ग नौकर की हत्या (Murder) का मामला सामने आया है. मुम्बई के मानखुर्द इलाके में एक 70 साल के बुजुर्ग नौकर की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी गई. हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी पति-पत्नी ने बताया कि बुजुर्ग उनके घर में रसोइये का काम करता था. दंपति का आरोप है कि उनके नहीं रहने पर नौकरी बेटी से छेड़छाड़ करता था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

मानखुर्द पुलिस के सीनियर पीआई दत्तात्रेय खाड़े के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग मोहम्मद इस्मत की हत्या कर उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था. सुबह कुछ लोगों ने शव देखा तो मानखुर्द पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान मोहम्मद इस्मत के रूप में होने पर जांच को आगे बढ़ाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं और मुम्बई छोड़ अपने गांव भागने की कोशिश में थे. तभी चेम्बूर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है. दोनों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग उनके यहां रसोइया का काम करता था. उनके नहीं रहने पर बेटी से छेड़छाड़ करता था. इसलिए गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी, फिर डर के मारे उसे सुनसान जगह पर छोड़ दिया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related