देर रात जांजगीर में सडक हादसे में बिलासपुर के तीन युवकों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर चाम्पा। जिले के ग्राम बनारी के पास 31 दिसंबर की देर रात एनएच 49 में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बनारी के पास की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 31 दिसंबर की देर रात तीन युवक एक बाइक में सवार होकर जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। ग्राम बनारी के एफसीआई गोदाम के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ी थी। युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी ने डायल 112 को फोनकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने युवकों के बैग की तलाशी ली तो उसमें शराब की बोतल मिली है। पुलिस युवकों के स्वजनों की पतासाजी में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG POLITICS: घुसपैठियों पर सरकार का बड़ा प्रहार! 

CG POLITICS: Government’s major strike against infiltrators!     CG POLITICS: छत्तीसगढ़...

FIRECRACKER EXPLOSION NEWS: बम फटने से 10 साल के बच्चे की मौत! 

FIRECRACKER EXPLOSION NEWS: 10-year-old child killed in blast!     FIRECRACKER EXPLOSION...