नव वर्ष 2022: पहले दिन लोगों ने मंदिरों में दर्शन पर परिवार की खुशियों का मांगी मनौती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • पूजा कर शुरू की दिन की शुरूआता, शनिदेव मंदिर में तेल चढ़ाने जुटे भक्त, महामाया मंदिर में रही भक्तों की कतार

रायपुर। युवाओं, बुजुर्गों ने साल 2022 के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में देवी देवता का दर्शन करके की। ड्यूटी, व्यवसाय में जाने से पहले घर के समीप स्थित देवालयों में पहुंचे और मत्था टेककर समस्त दुनिया से कोरोना महामारी को खत्म करने और घर परिवार में खुशहाली छाने, सभी संकटों से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की। साथ ही कुछ नया करने का संकल्प लिया। बीते साल 2021 में प्रायः सभी लोगों ने अपने परिवार में आये कोरोना महामारी का सामना किया था, इसलिए भगवान से प्रार्थना की कि वैसी महामारी फिर से न आए और सभी स्वस्थ रहें। पुराने साल की कड़वी यादों को भूलकर नए साल में सब कुछ अच्छा होने और बेहतर कार्य करने के लिए आशीर्वाद मांगा।

शनिदेव को तेल अर्पित करने लगी कतार

नए साल का शुभारंभ शनिवार को होने से श्रद्धालुओं का शनि मंदिर में दर्शन करने तांता लगा रहा। आज़ाद चौक और चूड़ी लाइन स्थित शनि मंदिर में तेल अर्पित करने लाइन लगी रही। ॐ शानिश्चराये नमः की गूंज मंदिरों में गूंजती रही और भक्तिभाव छाया रहा। अनेक लोग परिवार समेत पहुंचे।

दिनभर खुला रहेगा मंदिर

वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के पुजारी हनुमत लाल ने बताया कि नए साल पर दिनभर मंदिर खुला रहेगा। शाम को 7 बजे महाआरती की जाएगी। मंदिर में हजारों लोगों के दर्शन करने पहुंचने की संभावना है। गर्भगृह में विशेष व्यवस्था की गई है।

महामाया मंदिर में भीड़

पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पुजारी मनोज शुक्ला ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी माँ का दर्शन कर मन्नत मांगी। शाम को विशेष महाआरती की जाएगी। जवाहर नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित लल्लू महाराज ने बताया कि सुबह जुगलजोड़ी सरकार का आकर्षक श्रृंगार किया गया। युवतियां, महिलाएं काफी संख्या में दर्शन करने पहुंची और खुशहाली की प्रार्थना की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related