बड़ी खबर: गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में लगा रखा था हिडन कैमरा, ऑफिस में बैठकर देखता था लड़कियों की एक्टिविटी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में संचालक ने खुफिया सीसीटीवी लगाकर रखा था। वहां रह रही लड़कियों को जैसे ही इस बात का पता चला तो बवाल खड़ा हो गया। हॉस्टल संचालक भिलाई स्टील प्लांट का एक कर्मचारी है। उसने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं मानी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने हॉस्टल संचालक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354, 66ई के तहत मामला दर्ज किया है। मिली सूचना के मुताबिक, सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। उसका आशीष नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने ऑफिस में बैठकर या मोबाइल पर कभी भी कमरे में लड़कियों की एक्टिविटी को देखा करता था। उसके हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं।

पैरों तले जमीन खिसक गई

सोमवार को लड़कियों को शक हुआ कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं। तब उन्होंने पूरे कमरे की जांच की तो पता चला कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़कियों ने संचालक को खूब खरीखोटी सुनाई और उससे डीबीआर मांगा। जब उसने डीबीआर नहीं दिया तो लड़कियों ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई।

जब्त किया कैमरे व डीबीआर

नेवई पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के बाद बीएसपी कर्मी फगन लाल पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। वहां तलाशी लेने के बाद पुलिस ने लड़कियों के कमरों से सीसीटीवी कैमरे और उनका डीबीआर जब्त किया। डीवीआर में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related