मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कल भी बारिश के आसार… तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड…

Date:

रायपुर: राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश से तापमान में बदलाव हुआ है। वहीं आज और कल भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार है।

मंगलवार को रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, कोरिया, कवर्धा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बेमेतरा सहित अधिकांश जिलों में बरसात हुई। रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा में तो ओले गिरे हैं। इस वजह से दिन के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई।

बारिश के चलते आज धान खरीदी प्रभावित रहेंगी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सहित अमरकंटक इलाके में हुई बारिश हो रही है। कल शाम से जारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं बारिश के चलते आज जिले में धान खरीदी नहीं होगी।

कलेक्टर ने आज धान नहीं खरीदने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि बारिश के चलते कई गांवों में बिजली गुल है। पूरे क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है। वहीं बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है।बारिश के चलते आज धान खरीदी प्रभावित रहेंगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related