छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3,707 पदों पर भर्ती के लिए जनवरी में होगी परीक्षा

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 3707 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) व डाटा एंट्री आपरेटर की आनलाइन भर्ती परीक्षा पांच से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसंबर से प्रवेश पत्र उनके ई-मेल भेजे जाएंगे। इसी तरह परिचारक (लाइन) के लिए दस्तावेज का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कट आफ मार्क्स (न्यूनतम अंक) के आधार पर डाक से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं।

जेई के 307 पदों के लिये लगभग 42 हजार आवेदक तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों के लिये 88 हजार आवेदक हैं। इनके लिए तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। रायपुर, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर को मिलाकर 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां आनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी तरह परिचारक (लाइन) के तीन हजार पदों के लिए तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

इस पद के लिए दस्तावेजों का सत्यापन व दक्षता परीक्षा (शारीरिक) 18 जनवरी से पांच फरवरी तक ली जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय गुढ़ियारी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ, अंबिकापुर और जगदलपुर में केंद्र बनाए गए हैं। परिचारक के लिए चिंहित तीन गुना उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

कंपनी का कहना है कि परिचारक (लाइन) के आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध उम्मीदवारों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा यदि उनके कट आफ मार्क्स के संबंध में कोई आपत्ति हो तो संबंधित दावा-आपत्ति सुसंगत दस्तावेज के साथ कार्यालय कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी डगनिया रायपुर में 28 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके पश्चात किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SUPREME COURT : AI से न्याय नहीं!

SUPREME COURT : No justice from AI! नई दिल्ली। आर्टिफिशियल...