सालों से लापता तीन किशोरियों का पता लगाकर पुलिस ने सौंपा माता-पिता को, शादी का झांसा देकर ले गए थे आरोपी, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग : पुलिस ने सालों से लापता तीन किशोरियों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके मां-बाप के पास पहुंचाया है। माता पिता को देखते ही बच्चियां उनके गले से लगकर रोने लगीं। पुलिस ने इन मामलों में अलग-अलग टीम गठित कर एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और 4, 6 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनको बुधवार शाम न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि 14 सितंबर 2019 को रिसाली बस्ती के रहने वाले लोगों ने अपनी नाबालिग लड़की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस अपने मुखबिर को अलर्ट कर जांच कर रही रही थी। पुलिस को आरोपी बार-बार चकमा देकर बच्ची के साथ दूसरी जगह भाग जा रहा था। इसे लेकर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी राजनांदगांव जिले के ग्राम-लालपुर में देखा गया है। पुलिस ने तुरंत वहां घेराबंदी करके आरोपी सालिक राम उर्फ सतीक मारकंडे (30) के कब्जे से लड़की को बरामद किया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षित उनके माता पिता को सौंपा गया।

शादी का झांसा देकर भगा ले गया था युवक

20 अक्टूबर को 2021 को शिवपारा स्टेशन मरोदा निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय लड़की लापता हो गई है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है। पुलिस ने इस मामले में खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी चन्द्रशेखर विश्वकर्मा उर्फ विक्की (21) लड़की को झूठे प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रैस कर एक टीम को ग्राम-पोटिया कला दुर्ग भेजा। यहां विक्की किराए के मकान में रखा था। पुलिस ने यहां से लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी को गिरफ्तार लिया।

नाबालिग लड़के के साथ रह रही थी लड़की

दूसरा मामला 25 मार्च 2019 का है। मरोदा निवासी परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। तीन साल बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो इस मामले में भी एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर को अलर्ट किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की बेमेतरा जिले के ग्राम-कुसमी में एक नाबालिग लड़के साथ एक लड़की को देखा गया है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करके लड़के को पकड़ लिया। उसके बताए पते से लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related