BJP प्रदेश प्रभारी आज भिलाई में, डी. पुरंदेश्वरी निकाय चुनाव को जीतने भरेंगी नया जोश, जिले के सभी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगी। वह बुधवार सुबह 9.30 बजे भिलाई नेहरू नगर स्थित होटल ग्रैंड ढिल्लन में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के आला नेताओं से चर्चा करेंगी। पुरंदेश्वरी का दौरा कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के गदा चौक स्थित कार्यालय में मंगलवार शाम बैठक बुलाई गई। बैठक में निकाय चुनाव सहित प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राकेश पांडेय और भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं सभी 10 मंडलों के अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश की नेता हैं। वह 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी बनाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसीलिए पुरंदेश्वरी ऐसे समय में भिलाई आ रही हैं, जब दुर्ग जिले में तीन निगम और एक नगर पालिका का चुनाव है। कहा जा रहा है कि वह यहां भाजपा नेताओं में नया जोश भरने आ रही हैं, जिससे की वह पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरें और सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को सभी जगह पटखनी दे सकें।

मंगलवार शाम को आयोजित बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे, जिले के महामंत्री मार्कंडेय तिवारी, शंकर लाल देवांगन, जिले के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, भूषण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, त्रिलोचन सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव और भाजपा जिला मंत्री अवधेश चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related