विष्णु देव साय समझ लें दहशत में उनकी भाजपा है: कांग्रेस

Date:

  • कांग्रेस सभी नगरीय निकाय चुनाव जीतेगी-मरकाम

रायपुर । भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान कि हार के डर से नगरीय निकाय चुनावी की जिम्मेदारी से कांग्रेस के नेता भाग रहे हैं और कांग्रेस को सबक सिखाने जनता तैयार बैठी हैं, पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि कांग्रेस न तो किसी से डरती और न ही किसी जिम्मेदारी से भागती। हार की दहशत में तो प्रधानमंत्री मोदी हैं जो अपने फैसले पलट रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में आसन्न और सुनिश्चित हार से दरअसल भाजपा थर थर कांप रही है और उसके नेता मानसिक तनाव में अनर्गल प्रलाप में जुटे हुए हैं। हम उनका डिप्रेशन समझ सकते हैं और प्रदेश की जनता भी उनकी असलियत पहचान चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जनता भाजपा को खदेड़ने का मन बना चुकी है। भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा को हराने से ही अच्छे दिन वापस आयेंगे। जिस प्रकार से अभी देश के कई राज्यों में विधानसभा के उपचुनाव हुए और भाजपा शासित राज्यों में भी भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में करारी हार के डर से भयभीत मोदी भाजपा की सरकार अब अपने फैसले को बदल रही है। मोदी सरकार के तानाशाही रवैया तुगलकी फरमान से आम जनता के गृहस्थ जीवन एवं रोजी रोजगार पर गंभीर संकट उत्पन्न हुये है। उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मोदी सरकार हार के डर से बैकफुट पर है और देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा के हारने से ही देश के हालात सुधरेंगे इसलिए देश, प्रदेश और निकाय के चुनाव में जनता भाजपा को हरा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव के प्रथम चरण में 10 नगर निगम में 10 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करायी थी। उसी तरह दूसरे चरण के आसन्न 4 नगर निगम, 3 नगर पालिका, 8 नगर पंचायत आम चुनाव एवं 15 नगरीय निकाय के उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी। नगरीय निकाय चुनाव में भी सभी जगह कांग्रेस की परिषद बनेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...

CG VIRAL VIDEO : गंदगी में पैकिंग, लाइसेंस सस्पेंड

CG VIRAL VIDEO : Packing in filth, license suspended बलौदाबाजार।...

CHILD MURDER CASE : मौसी पर मासूम की हत्या का आरोप

CHILD MURDER CASE : Aunt accused of killing innocent...

Crime News : डभरा में अपहरण की सनसनीखेज घटना, ठेकेदार सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ति: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा...