मिराज का चोरी हुआ टायर मिला, चोर बोले- ट्रक का पहिया समझ ले गए थे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी हुए फाइटर प्लेन मिराज का पहिया मिल गया है. जिन चोरों ने इस पहिये को चुराया था, उन्होंने ही इसे लौटा दिया है. चोरों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि ये पहिया मिराज का है. चोर इसे ट्रक का पहिया समझकर चुरा ले गए थे. हालांकि, टायर मिलने के बाद अभी भी आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बयान जारी कर चोरी हुए टायर के मिलने की पुष्टि की गई है. बयान जारी कर बताया गया है कि बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर इस टायर को दो युवकों ने अधिकारियों को सौंप दिया है. ये टायर शहीद पथ के किनारे से चोरी हो गया था. इस मामले में 1 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था.

इस टायर को दीपराज और हिमांशु नाम के युवकों ने चुराया था. दीपराज, हिमांशु का फूफा लगता है. दोनों ने बताया कि 26 नवंबर की रात 10:30 से 10:45 के बीच शहीद पथ पर एक टायर मिला था, जिसे वो लोग ट्रक का टायर समझकर घर ले आए थे. बाद में 3 दिसंबर को उन्होंने न्यूज में देखा कि मिराज का पहिया चोरी हो गया है. न्यूज में शहीद पथ की घटना ही बताई गई थी, इसलिए उन्हें लगा कि ये वही टायर है. ये टायर भी थोड़ा अलग था. जिसके बाद दोनों ने इस टायर को वायुसेना को सौंप दिया है.

अजमेर जा रहा था ट्रक

इस मामले में लखनऊ के आशियाना थाने में ट्रक ड्राइवर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. डीसीपी ईस्ट अमित कुमार ने बताया था कि ये ट्रक लखनऊ के बख्शी तालाब एयरवेस से सामान अजमेर जा रहा था. ये ट्रक मिराज फाइटर प्लेन के 5 पहिए लेकर अजमेर जा रहा था, लेकिन इसमें से एक पहिया गायब था. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related