जिले में इस साल 182 उपार्जन केन्द्रों के जरिए की जायेगी धान खरीदी…सभी केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। जिले में इस साल 182 उपार्जन केन्द्रों के जरिए धान खरीदी की जायेगी। सभी केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस साल जिले में 9 नये धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें बिलाईगढ़ में धाराशिव एवं सेन्दुरस, भंडोरा,मधाईभाठा,रमतला, कसडोल में सर्वा, मोहदा एवं मोहतरा तथा सिमगा में सकलोर,शामिल हैं। धान कॉमन का समर्थन मूल्य 1940 और धान ग्रेड ए का मूल्य 1960 रूपये निर्धारित किया गया है। मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपये तय किया गया है। गुणवत्ता मापदण्ड के अनुसार धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी स्वीकार की जायेगी। इसके अलावा निम्न श्रेणी के धान का मिश्रण 6 प्रतिशत, डेमेज,डिस्कलर,अंकुरित, घुन लगा धान का 5 प्रतिशत,अधपका एवं सिकुड़े दाने 3 प्रतिशत एवं बाह्य पदार्थ कार्बनिक एवं अकार्बनिक 1-1 प्रतिशत तक मान्य किया जायेगा। कलेक्टर ने सभी किसानों को गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप साफ-सुथरा एवं सूखाकर उपार्जन केन्द्रों पर धान लाने का अनुरोध किया है।
कलेक्टर ने बताया कि धान बेचने आने वाले किसानों को पूर्व से ही टोकन जारी किया जायेगा। टोकन इस प्रकार जारी किये जाएंगे कि सीमांत एवं लघु किसानों का प्राथमिकता दी जायेगी। धान तौल करने की क्षमता एवं धान भण्डारण क्षमता को ध्यान में रखकर ही एक दिवस के लिए जारी किये गये टोकन की मांत्रा निर्धारित की जायेगी। यथासंभव एक गांव के किसानों को एक साथ एक दिवस का टोकन दिये जाने से किसानों को सुविधा होगी। खरीदे गये धान की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में तारपोलिन, प्लास्टिक कव्हर एवं डनेज की व्यवस्था की गई है। धान खरीदी के लिए जिले में 38190 गठान की जरूरत होगी। इसमें 19095 गठान नये बारदाना एवं 19095 गठान पुराने बारदाना का आकलन किया गया है। एक बोरे में 40 किलो धान की भरती होती है। किसानों को अपने स्वयं के बारदाने पर धान बेचने की सुविधा प्रदान की गई है। 25 से 30 प्रतिशत

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...

KAVACH SYSTEM : अब ट्रेन खुद लगाएगी ब्रेक…

KAVACH SYSTEM : Now the train will apply its...