खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध धान परिवहन करते अब तक 13 गाड़ियों सहित 23 सौ बोरा से ज्यादा धान जब्त

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरूआत होगी। इससे पहले ही प्रदेश में धड़ल्ले से धान की तस्करी हो रही है। खनिज और खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अभी तक 23 सौ से से ज्यादा अवैध धान का बोरा जब्त किया जा चुका है। बता दें कि राज्य सरकार की धान खरीदी की तारीख की घोषणा के बाद राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा पुख्ता किए हैं। वहीं अवैध परिवहन पर सख्ती से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध जगहों में छापामार कार्रवाई कर अवैध धान जब्त कर रहे हैं।

खनिज विभाग की टीम ने पेंड्रा, जांजगीर चांपा और महासमुंद जिले के सराईपाली में अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पेंड्रा में धान तस्करी की आशंका पर गौरेला के खोडरी गांव के राजेंद्र केसरवानी के गोदाम पर कार्रवाई हुई। इस दौरान टीम ने गोदाम में रखे 1823 बोरी अवैध धान जब्त किया है। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्य से तस्करी की आशंका पर यह कार्रवाई हुई।

जांजगीर में खनिज विभाग की टीम ने अवैध परिवहन करते 13 गाड़ी पर कार्रवाई की है। खनिज मैन्युअल के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। बिर्रा और नवागढ़ क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई। इधर महासमुंद जिले के सराईपाली में राजस्व और खाद्य विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में 575 बोरा अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार टीम को अवैध भंडारण व परिवहन की शिकायत मिली थी। मंडी अधिनियम के तहत यह कार्रवाई हुई है। टीम ने तीन टैक्टर जब्त किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related