Trending Nowशहर एवं राज्य

चरित्र शंका के चलते किया था पत्नी की हत्या, एक महीने बाद पकड़ाया आरोपी

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। वह पहले तमिलनाडु में छिपकर रहा, फिर कुछ दिन पहले वहां से भागकर भानपुरी आया। घटना के लगभग 30 दिन के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव के जंगल में 26 अक्टूबर को पुलिस को एक महिला की लाश मिली थी। आस-पास के गांवों में पूछताछ में तो पता चला कि महिला का नाम विमला (30) है। इसका पति लखमू मरकाम माकड़ी थाना क्षेत्र के इंगरा गांव का रहने वाला है। पुलिस लखमू के घर गई तो वह घर में नहीं मिला।

पुलिस ने महिला के मायके में इस घटना की जानकारी दी और लखमू के बारे में भी पूछताछ की गई। विमला के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि लखमू के साथ अक्सर विमला का विवाद होता था। इसके कारण विमला कई बार मायके आ जाती थीा। पुलिस को लखमू पर शक हुआ। जानकारी मिली कि वह तमिलनाडु में मजदूरी करता है। पुलिस टीम तमिलनाडु पहुंची तो लखमू वहां से भाग कर वापस बस्तर आ गया था।

कोंडागांव SDOP निमितेश सिंह ने बताया कि लखमू भानपुरी के जंगल में छिपकर रह रहा था। टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। लखमू ने पुलिस को बताया कि उसका चरित्र ठीक नहीं था। इस संबंध में कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था, लेकिन 26 अक्टूबर को विवाद ज्यादा बढ़ गया और गुस्से में उसने विमला का सिर जमीन पर पटक-पटक कर उसे मार डाला।

Advt_160oct2024
Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: