CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Chhattisgarh Advocate General Prafulla Bharat’s resignation in discussion….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके त्यागपत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे महाधिवक्ता का पद छोड़ रहे हैं। प्रफुल्ल भारत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडल और राज्य के अधिकारियों के साथ काम करने के अनुभव के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने विशेष रूप से राज्यपाल का आभार जताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ का पहला विधि अधिकारी बनने का अवसर मिला। साथ ही मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी नियुक्ति के लिए राज्यपाल से अनुशंसा की।

प्रफुल्ल भारत ने महाधिवक्ता कार्यालय के स्टाफ और बार के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद कहा।

सत्ता गलियारे में उनके इस्तीफे को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन कुछ समय से वर्तमान सरकार से कथित दूरियों की बातें भी चर्चा में थीं।

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रफुल्ल भारत इस्तीफा दे सकते हैं। खबर है कि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related