अनुपमा की एक्ट्रेस माधवी गोगटे का 58 साल की उम्र में कोरोना से निधन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस माधवी गोगटे का 58 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। माधवी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक माधवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो इस इलाज से ठीक भी हो रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी उनका निधन हो गया। माधवी गोगटे शो लीड किरदार अनुपमा यानी रूपाली गांगुली की मां का किरदार निभा रही थीं। इसके बाद उन्हें सविता प्रभु ने रिप्लेस कर दिया गया था।

माधवी गोगटे ने मुंबई के सेवेन हिल्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। माधवी ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अपने फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई थी। उन्हें अशोक सराफ के साथ मराठी फिल्म ‘घनचक्कर’ से फेम मिला था। वो कई हिंदी टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

उन्होंने हाल ही में सीरियल ‘तुजा मजा जामते’ के साथ मराठी टीवी शो में डेब्यू किया था। माधवी ने ‘कोई अपना सा’, ‘ऐसा कभी सोचा ना था’, ‘कहीं तो होगा’ और ‘अनुपमा’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में बेहतरीन काम किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related