UP Election 2022: पीएम मोदी ने बुंदेलखंड को दी बेशकीमती सौगातें, जानिए किसे क्या मिला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा समेत सभी दलों ने चुनाव में अपना चुनावी पताका लहराने के लिए कोशिश तेज कर दी है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के यूपी दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महोबा, हमीरपुर, बांदा व ललितपुर में 3,240 करोड़ रुपये की अर्जुन सहायक परियोजना, भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना, मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना का लोकार्पण किया।

अब जब इन्हीं माफियाओं पर यूपी में बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं। ये लोग कितनी भी तौबा मचा लें, यूपी के विकास के काम, बुंदेलखंड के विकास के काम रूकने वाले नहीं हैं: PM मोदी

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शासन करने वालों ने बारी-बारी से बुंदेलखंड को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां के जंगलों, संसाधनों को कैसे माफिया के हवाले किया गया, ये किसी से छिपा नहीं है।

कुछ वक्त पहले यहीं से उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की थी। कुछ वर्ष पहले मैंने महोबा से ही देश की मुस्लिम बहनों से वादा किया था कि मैं उन्हें तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति दिलाऊंगा। ये वादा भी पूरा हो चुका है।

बीते 7 वर्षों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में लाए हैं। महोबा, इसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है जिन्होंने देश की गरीब, माताओं-बहनों के जीवन में बड़े बदलाव किए हैं।

गुलामी के उस दौर में भारत में नई चेतना जगाने वाले गुरुनानक देव जी का आज प्रकाश पर्व भी है। मैं देश और दुनिया के लोगों को गुरु पूरब की भी शुभकामनाएं देता हूं। आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है।

इस समय देश, देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय साथियों के योगदान को समर्पित जनजातीय गौरव सप्ताह भी मना रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related