BREAKING : CRPF जवान के घर लगी भीषण आग, जिंदा जली 13 साल की मासूम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ कचना हाउसिंग बोर्ड के ब्लॉक नंबर 11 में आग लग गई। हादसे में 13 साल की नाबालिग बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि मकान CRPF हवलदार का है, हादसे के समय हवालदार ड्यूटी पर था, वहीं घर में 2 भाई-बहन और मां थी। सभी गहरी नींद में थे। इसी दौरान अचानक घर मे आग लग गई। और आग की चपेट में आने से एक 13 साल की बच्ची की मौत हो गई।

आग की सूचना मिलते ही खम्हरडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related