Aryan Khan Case: आर्यन खान को जेल या बेल! आज होगा फैसला, 2 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। ड्रग्स मामले में सजा काट रहे आर्यन खान की जमानत को लेकर आज सुनवाई की जाएगी। एनडीपीएस कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक के लिए अपना आदेश रिजर्व कर रखा था, वहीं अब खबर यह भी सामने रही है कि सलाखों के पीछे आर्यन खान की हालत कुछ ठीक नहीं है। बताया गया है कि वह जेल में डरे-सहमे से रह रहे हैं और साथ ही बहुत कम खाना-पीना ले रहे हैं। इस बात की जानकारी हाल ही में जेल से 6 महीनों की सजा काटकर निकलने वाले श्रवण नाडर ने दी है।

नाडर का कहना है कि वह उसी बैरक में था, जहां इस वक्त आर्यन खान और क्रूज ड्रग्स केस के अन्य आरोपी को भी रखा गया हैं। उसकी ड्यूटी जेल में लोगों को खाना बांटने की थी, नाडर का कहना है कि जेल में आने के बाद से आर्यन डरा हुआ सा है। वह शांत और अकेले ही रहता है, ज्यादा किसी से बात नहीं करता और घर से मुहैया कराए गए जीन्स और एक टी शर्ट है, जो वो पहनता है।

नहीं मिलता खास ट्रीटमेंट

नाडर द्वारा दी गई है कि जेल में खान के साथ कोई विशेष बर्ताव नहीं किया जाता है। आर्यन को आम कैदियों की तरह ही रखा दिया जाता है उन्हे स्पेशल ट्रीटमेंट नही दी जा रही है। उन्होंने बताया है कि मनी आर्डर से उसे जो 4500 रुपये मिले हैं, उसके जरिए खान ने नाडर से निकलने से पहले पानी की बोतल, चिप्स और बिस्किट कैन्टीन से मंगवाए थे। ऑर्थर रोड जेल के सूत्रों के अनुसार आर्यन सुबह मिलने वाला नाश्ता से लेकर खाने में से कुछ निवालों के अलावा बाकी खाना, अन्य कैदियों में बांट देता है और असहज ही है।

आज हो सकता है फैसला

17 दिनों से बंद आर्यन खान को जमानत या कैद बरकरार रखने को लेकर एनडीपीएस कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है। आर्यन खान को 2 अक्टूबर के दिन क्रूज पार्टी मामले में गिरफ्तार किए गए खान पहले एनसीबी की कस्टडी में थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related