राजनीतिक दंगल खत्म : कैप्टन ने चुन ली नई राह, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

Date:

नई दिल्ली। पंजाब में लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक दंगल Dangal आखिरकार खत्म हो गया। इसका कैप्टन अमरिंदर सिंह Captain Amarinder Singh ने अधिकारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि वे जल्द ही कांग्रेस से अलग अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही कैप्टन कांग्रेस Congress से अलग होने की बात कह रहे थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी political Party बनाने का ऐलान कर दिया।कैप्टन अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर नई पार्टी के ऐलान के बारे में बताया। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर के हवाले से लिखा, ‘पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है। मैं जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करूंगा जो पंजाब, उसके लोगों और किसानों के हितों के लिए काम करेगी जो एक साल से भी ज्यादा समय से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ गठबंधन की ओर इशारा भी किया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों का मुद्दा सुलझा लिया जाता है तो विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है। कैप्टन ने कहा, ‘अगर किसानों के हित में किसान आंदोलन का हल निकाला जाता है तो 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर उम्मीद की जा सकती है। इसके साथ ही अकाली दल से अलग हुईं समान विचारधारा वाली पार्टियों जैसी ढींढसा और ब्रह्मपुरा गुटों के साथ भी गठबंधन की राह तलाशी जा सकती है।’

राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा

उन्होंने आगे कहा, ‘जब तक मैं अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। पंजाब को राजनीतिक स्थिरता के साथ-साथ आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरूरत है। मैं अपने लोगों से वादा करता हूं कि मैं इसकी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी करना होगा, वो करूंगा।’ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उसके बाद ही साफ कर दिया था कि वो कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा था कि जिस तरह का बर्ताव उनके साथ किया गया, वो ठीक नहीं है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related