रायपुर: राजधानी रायपुर में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। वहीं पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस बल सादे कपड़े में तैनात रहेंगे। इस संबंध में रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था में काई चूक न हो व शांति पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए है। वहीँ दुर्गा विसर्जन स्थल एवं दशहरा मैदानों में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाया गया है।
पुलिस रहेंगे तैनात
एसपी दवरा इसी क्रम में बीती रात राजपत्रित अधिकारियों की एक मीटिंग भी ली गई थी। दुर्गा विसर्जन एवम् दशहरा को देखते हुए कुल 80 से अधिक पेट्रोलिंग तैनात किया गया है जिसमें सुरक्षा के सभी उपकरणों केश पुलिस के जवान हरदम तैयार रहेंगे किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था निर्मित होने पर तुरंत कार्यवाही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दशहरा मैदान में भी सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था बनाया गया है, जिसमें 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया।
24 घंटे करेंगे निगरानी
शहर में लगे ITMS cctv कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की 24 घंटे निगरानी की जा रही है साथ ही शादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किया गया है जो दुर्गा विसर्जन सालों में एवम दशहरा मैदान में उपस्थित रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार के आपराधिक घटनाओं के पूर्व ही इन्हें धर पकड़ की कारवाही किया जाएगा
प्रमुख चौक चौराहों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
इसके अतिरिक्त ड्रोन के माध्यम से भी शहर के भीतर प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों में तथा दुर्गा विसर्जन स्थल एवं दशहरा मैदानों में निगरानी रखी जा रही है जो लगातार बीट क्षेत्र में संचालित कर किसी भी प्रकार के अपराधिक कृत्य पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मैं मदद करेगा। इसके अतिरिक्त अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में असुविधा से बचने तथा सुगम-सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पेट्रोलिंग एवं अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो लगातार अपने बीच में उपस्थित रहकर यातायात का संचालन करते हुए शुभम यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे

