किसानों के प्रदर्शन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा-पंजाब मे कल से शुरू होगी धान की खरीद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। हरियाणा में धान की खरीद में हो रही देरी और किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि रविवार यानी कल से हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील भी की है। सीएम खट्टर ने किसानों से कहा है कि किसानों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा में रविवार से ही धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इन सब खास बात यह है कि हरियाणा की सभी मंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस मामले में आई जानकारी की माने तो सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने धान खरीद को लेकर यह बड़ी घोषणा की है।

दरअसल, हरियाणा में धान की खरीद बंद करने पर किसानों का गुस्सा फूट गया था। जिसकी वजह से ही जींद, भिवानी, करनाल और पानीपत सहित कई जगहों पर किसान सड़कों पर निकल आए थे। इसी दौरान किसानों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के करनाल स्थित घर का घेराव भी किया था। वहीं किसानों ने भिवानी में कृषि मंत्री जेपी दलाल के आवास पर भी जमकर हंगामा किया था। जबकि सुरक्षा को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसानों ने मंत्री के गैर-मौजूदगी में पीए को मांगपत्र सौंपा और हरियाणा सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related