Congress ने कहा- भाजपा के राष्ट्रीय नेता लगातार छत्तीसगढ़ की माटी और स्वाभिमान का कर रहे अपमान

Date:

रायपुर। सीटी रवि का बयान पर प्रदेश कांग्रेस (Congress) संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सीटी रवि का बयान सत्ता के नशे में चूर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के प्रलाप की श्रृखंला में नई कड़ी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता लगातार छत्तीसगढ़ की माटी और स्वाभिमान का अपमान कर रहे है। सीटी रवि का बयान भाजपा की मानसिकता और सोच का जीता जागता सबूत है। प्रदेश की सरकार के मुखिया के लिये इस प्रकार की शब्दावली सर्वथा अस्वीकार्य और प्रदेश की जनता का अपमान है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ जनता के स्वाभिमान के प्रतीक है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता सीटी रवि ने मुख्यमंत्री के बारे में ऐसी अभद्र टिप्पणी करके पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान किया है। (Congress) भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस सरकार को लेकर अपरिपक्व और बेहूदे बयान दे रहे है।

प्रदेश कांग्रेस(Congress)  संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2018 में विधानसभा चुनावों की करारी हार से बौखलायें भाजपा के राष्ट्रीय नेता लगातार छत्तीसगढ़ के मान सम्मान स्वाभिमान को चोट पहुंचाने में लगे हैं, छत्तीसगढ़ियो को अपमानित कर रहे हैं। भाजपा की एक और राष्ट्रीय नेता डी. पुरंदेश्वरी के थूकने से भूपेश बघेल सरकार और उनके मंत्री बह जाने की निम्नस्तरीय बात की थी। भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल को छोटा आदमी कहा था। अब भाजपा के एक और राष्ट्रीय नेता सीटी रवि ने सामंतवादी सोच का परिचय देते हुये तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोबर खाने की बात कहकर गोधन न्याय योजना का और गोधन न्याय योजना से जुड़े हितग्राहियों का अपमान किया है। इन तीनों ही बयानों से भाजपा का अधिनायकवादी, असहिष्णु और फासीवादी चेहरा स्पष्ट हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार की वादाखिलाफी और हर मोर्चे पर असफलताओं के बाद भाजपा नेताओं के पास उलजुलूल और अपमानित करने वाले बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं बचा है। दरअसल भूपेश बघेल की योजनाओं और उसकी सफलता से भाजपा बौखला गयी है। गोधन न्याय योजना, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी की तारीफ संसद की 4-4 समितियों सहित देश की 8 से अधिक राज्य सरकारों और खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। इससे बौखलाये भाजपाई अर्नगल बयानबाजी कर इस योजना को विवाद में डालने की साजिश कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि क्या गोबर खाने की चीज है जो रवि ऐसा कह रहे है। क्या सीटी रवि गोबर खाते है? छत्तीसगढ़ के लोग तो गोबर नहीं खाते। सीटी रवि के यहां गोबर खाया जाता है क्या? गौशालाओं के नाम पर करोड़ों का अनुदान रेबड़ी की तरह भाजपा की रमन सिंह सरकार ने बांटा। अनुदान प्राप्त गौशालाओं में चमड़ी और मांस के लिये सैंकड़ों गायों की हत्यायें होती रही है। भाजपा नेताओं के गौशाला में गौमाता के नाम पर करोड़ों का अनुदान खाकर, गौमाता के निर्मम हत्या की गयी, उनके हाड़ मांस तक को बेचा गया। सीटी रवि का बयान छत्तीसगढ़ का अपमान है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा! 

Discussion over Tea! पत्रकार दीपक तिवारी पूरे जिले में इन दिनों...