पीएम मोदी जय जयकार नहीं बल्कि गरीबों की सेवा को ही मानते हैं अपना लक्ष्य : विकास दीवान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

भाजपा नवागढ़ मण्डल ने किया दिव्यांगों को सहायता उपकरण वितरण

नवागढ़। शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा औऱ समर्पण अभियान के तहत भाजपा नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में बस स्टैंड नवागढ़ में दिव्यांगों को सहायता उपकरण, फल एवं वस्त्र वितरण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से विकास धर दीवान जिला महामंत्री भाजपा बेमेतरा, अजय तिवारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बेमेतरा एवं अभियान प्रभारी, चन्द्रपाल साहू भाजपा मण्डल अध्यक्ष नवागढ़, सहित मण्डल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें। महामंत्री दीवान एवं उपाध्यक्ष तिवारी ने निशक्त बुजुर्ग दिव्यांगों को बैसाखी एवं स्टिक वितरित किया, जिसे पाकर दिव्यांगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही थी।

जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रही ही। इसी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता कार्यक्रम, चश्मा वितरण, फल वितरण, दिव्यांगों को उपकरण वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश को समर्पित है। वे जय जयकार नहीं बल्कि गरीबों की सेवा को ही अपना लक्ष्य मानते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन पर सेवा भावी कार्य शुरू किए गए हैं। उन्होंने विकलांगों को दिव्यांग नाम दिया है और दिव्यांग को भगवान कहा है। इसलिए भाजपा की केंद्र सरकार दिव्यांगों के विकास में कमी नहीं रहने दे रही।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांजनों के जीवन को सुलभ बनाने और उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है। दिव्यांगजनों की सेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। भाजपा का ध्येय यही है कि गरीब, किसान और आमजन को उनका अधिकार मिले और जीवन सुगम हो।

इस अवसर पर महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, श्रीकांत सिंह ठाकुर, सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, गोलू सिन्हा, अनुज दिवाकर, विनोद साहू, महेश टण्डन, सैबी खुराना, तनु दीवान,जित्तू भुवाल, दिलीप नवरंग, मनीष श्रीवास, धनीराम निर्मलकर, रमेश निषाद, राजा खान, हेमा यादव, राजू यादव, परसादी यादव, रमेश सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related