Chhattisgarh में आज सामने आए कोरोना के 30 नए केस, 23 मरीज हुए ठीक,पढ़िए स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर।  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आज कोरोना के 30  नए मरीजों की पहचान हुई है । वहीं 23 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद  उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें राजनांदगांव से 3,  रायपुर से 2, धमतरी से 2, महासमुंद से 3, बिलासपुर से 3, रायगढ़ से 1,  कोरबा से 2, जांजगीर -चांपा से 3, कोरिया से 1,  जशपुर से 1, कोंडागाँव  से 2,  दंतेवाड़ा से 5,  कांकेर से 2 नए मरीज शामिल है।

बता दें कि(Chhattisgarh)  प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 05 हजार 176  हो गई है , जिसमें से 307 एक्टिव मामला है।  वहीं  9 लाख 91 हजार 306 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13563  मरीजों की जान चली गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related