Trending Nowशहर एवं राज्य

थूक नहीं फूंक कहा था..पुरंदेश्वरी के बयान पर सफाई की कोशिश

00 फिर भी कह रहे हैं माफी मांगने का सवाल नहीं
रायपुर।
 प्रदेश भाजपा कार्यालय में पीसी के दौरान भाजपा नेताओं ने हालांकि कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि एक शब्द को लेकर इतना विवाद व हंगामा किया जा रहा है। यह सरकार भी हमारे सामने सरेंडर कर भागेगी.हमेशा तल्ख बयानों के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर से पूरी सरकार हिली हुई है।  अभी एक शब्द निकला है तो इतना हंगामा है। चुनाव के समय और हथियार और शब्द निकलेंगे तो क्या होगा।
वहीं दूसरी ओर पुरंदेश्वरी के बयान पर सफाई देने की कोशिश करते भी दिखे भाजपा नेता,प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, पार्टी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी दक्षिण भारत से आती हैं। उनकी हिंदी प्रोनाउंसेसन में समस्या है। उन्होंने उस दिन थूक नहीं कहा था, उन्होंने कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता अगर फूंक दें तो कांग्रेस मंत्रिमंडल उड़ जाएगा।

Share This: